फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को दूषित करती है प्लास्टिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्लास्टिक पर्यावरण को दूषित करती है। ऐसे में हमें प्लास्टिक को किसी भी सूरत में जलाना नहीं चाहिए। वहीं, अगर इसे मिट्टी में दबाते हैं तो यह उसे भी बंजर कर देती है। नेस्ले-अमर उजाला दो मिनट सफाई के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में यह बातें वेस्ट वॉरियर्स के मैनेजर आउटरीच पार्टनरशिप नवीन कुमार सदाना ने कहीं।
विज्ञापन

आईएसबीटी रोड स्थित स्कूल में उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए काफी घातक है। मृदा के साथ ही वायु प्रदूषण फैलता है। प्रदेश सरकार ने भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगा रखी है। लेकिन, अभी भी जागरुकता की जरूरत है। जब तक प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लगेगा इसके दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे। जागरुकता के जरिए ही इस पर रोक लग सकती है। सदाना ने कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को तीन भाग में विभाजित करने से भी कूड़े के निस्तारण में मदद मिलेगी। साथ ही क्षेत्र भी साफ-सुथरा बना रहेगा। इस मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी, प्रधानाचार्य अलका राणा, कविलास नेगी, गिरीश चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें