ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-16 की दो क्रिकेट टीमों का चयन किया गया। नौ और 10 अप्रैल को तनुष क्रिकेट एकेडमी में हुए ट्रायल के बाद 50 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था।
बृहस्पतिवार को संघ के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि देहरादून रेड और देहरादून ब्लू टीम की घोषणा की गई है। रेड में गौरव नेगी (कप्तान), एकलव्य गुप्ता (विकेट कीपर), गोविंद पंवार, विक्रांत मोहन, प्रियांशु डबराल, सारस्वत डंगवाल, अनमोल शाह, युवराज चौहान, समृद्ध रावत, प्रियांशु रावत, व्यास माकिन, उत्कर्ष सिंह रावत, राहुल सिंह, हर्षवर्धन, शिवम मलिक और सत्यम बलियान को शामिल किया गया है। गौरव शर्मा और अमन कोठारी अतिरिक्त खिलाड़ी हैं।
जबकि, देहरादून ब्लू में नरेंद्र (कप्तान), हर्षित लखेड़ा (विकेट कीपर), तुषार सैनी, अखिलेश आर्य, यश शुक्ला, सन्नी राणा, प्रियांशु बरसवाल, हेमंत नेगी, हिमांशु त्यागी, तनुज शर्मा, अग्रिम भंडारी, रोहन भंडारी, गुरजोत सिंह, अरनव ठाकुर, विश्वास गुलाटी, नमन चावला शामिल हैं। इसमें करन चौहान और रौनक को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। इस अवसर पर अवनीश शर्मा, मनीष गुरुंग, अमित पांडे, धीरज खरे, संजय गुसाईं, रोहित चौहान आदि मौजूद रहे।