फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस बैंकिंग की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत केदारावाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कैश लेस बैंकिंग, प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान और कुपोषण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सहायक निदेशक पंचायती राज डीपी देवराड़ी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत 25 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मेडल वितरित कर सम्मानित किया। आंगनबाड़ी केंद्रों के 9 कमजोर बच्चों को प्रोटीन पाउडर के डिब्बे वितरित किए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्कूल को डस्टबिन और कुर्सियां भी वितरित कीं। कहा कि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ठोस अपशिष्टों का प्रबंधन जरूरी है। ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन कर गांव को निरोगी बनाया जा सकता है। स्वच्छता में प्रदेश की कुछ ग्राम पंचायतों ने पूरे देश में मिसाल कायम की है। ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने कहा कि सभी ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और साक्षरता अभियान को अपनाना चाहिए। कुपोषण से बचाव के लिए समय-समय पर बच्चों की जांच जरूरी है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बीएस झिंकवान ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकार मुस्तफा खान, पंचायत प्रशिक्षण प्रभारी प्रकाश रतूड़ी, ग्राम प्रधान इमरान खान, सुबोध गोयल, मनीषा पाल, करम चंद, बाला चौहान, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सेमवाल, केदार सिंह, शहंशाह अहमद, बलेश्वरी पटवाल, कालू खां, संजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें