फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी के प्रवेश शुल्क में वृद्धि का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी के प्रवेश शुल्क में वृद्धि का विरोध किया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने केंद्रीय विवि की तरह शुल्क 500 रुपये न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कुमाऊं विवि पहले भी प्रवेश शुल्क बढ़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक हिमांशु कुमार के नेतृत्व में छात्र जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन से मिले और कुमाऊं विवि, नैनीताल की ओर से पीएचडी में प्रवेश शुल्क वृद्धि पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीएचडी का प्रवेश शुल्क दो हजार रुपये करना गलत है। इससे सामान्य वर्ग के छात्रों को काफी परेशानी होगी। आरोप लगाया कि कुमाऊं विवि का पूर्व में भी प्रवेश परीक्षा शुल्क एक हजार रुपये था, जो केंद्रीय विश्वविद्यालय के शुल्क से ज्यादा था। उन्होंने केंद्रीय विवि की तरह प्रवेश शुल्क 500 रुपये करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी, राहुल कुमार, योगेश घाघट, जितेंद्र बिष्ट, निखिल शर्मा, प्रशांत, क्षितिज, सुमित कुमार, सूरज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें