फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाशो ला कुथूवा छुटकी लागी...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूर/ विकासनगर।
विज्ञापन

यमुना आरती एवं बहुद्देशीय समिति हरिपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गीत संध्या के पहले दिन लोक गायक अतर शाह, किरण डिमरी, सन्नी दयाल और कुमपाल तोमर के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के व्यवसायी जवाहर सिंह और रंग कर्मी नंदलाल भारती ने किया।
विज्ञापन

लोक गायक कुमपाल तोमर ने महासू वंदना की सुरमयी प्रस्तुति दी। उनके सोइना-मोइना, लादाको लागी ड्यूटी गीत पर लोग जमकर झूमे। लोक गायक बारू निराला ने केसू रामा बिची गोई विजे व काई ते चुराई के दिल मेरा गीत की प्रस्तुति दी। सन्नी दयाल के चमासे की रीतो, आमो भांणजी गीत पर पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। किरण डिमरी के बाशो ला कुथूवा छुटकी लागी, बिडरू न मानी गीत पर लोग जमकर थिरके। अतर शाह के उड़ो लोगो बारा, रिखू भागू री टोली, मेरी शावणीए गीत पर भी लोग खूब झूमे। संचालन श्याम कुंवर ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुनील वर्मा, अनिल, लायक राम, जगत सिंह, मायराम, शिवम शर्मा, देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें