फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतजंलि कराएगी तीन प्राणायाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
योगगुरु स्वामी रामदेव की पतंजलि योगपीठ तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश- विदेश के अपने सभी शिविरों में एक जैसा कार्यक्रम कराएगी। तीन प्रमुख प्राणायाम और तीन प्रमुख आसन जरूर कराए जाएंगे। योग के महत्व पर पतंजलि और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रमुख प्रतिनिधि शिविरार्थियों के विशेष जानकारी बाबा के संदेश के साथ देंगे।


पतंजलि योगपीठ की ओर से देश के सभी 6 लाख गांवों में योग कराने की रूपरेखा बनाई गई है। कोशिश है कि भले ही किसी गांव में पांच-पांच व्यक्ति योग करें, लेकिन कार्यक्रम जरूर हो। इसके लिए पतंजलि और भारत स्वाभिमान की प्रांतीय इकाइयों की दायित्व सौंपे गए हैं। स्वामी रामदेव अहमदाबाद में अब तक के योग दिवसों का सबसे बड़ा योग शिविर के माध्यम से रिकार्ड स्थापित करने जा रहे हैं। इस अकेले शिविर में पांच लाख साधक योग करेंगे। आचार्य गुवाहाटी में रहकर एक लाख से अधिक साधकों को योग कराने वाले हैं। इसके अतिरिक्त देश के एक हजार बड़े शिविरों में भी पचास हजार साधक प्रत्येक शिविर में लाने की योजना बनाई गई है। यदि रामदेव ने अहमदाबाद के शिविर में पांच लाख शिविरार्थी जुटा लिए तो यह विश्व रिकार्ड बन जाएगा। अब तक सबसे बड़ा योग शिविर रामदेव ने ही पिछले वर्ष योग दिवस पर फरीदाबाद में लगाया था।
विज्ञापन



आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि हरियाणा को पिछले दो वर्षों में योग के मॉडल राज्य के रूप में विकसित किया जा चुका है। रामदेव चूंकि इस राज्य के ब्रांड एम्बेडसर भी हैँ। यहां ऐसा कोई स्कूल नहीं, जहां योग अनिवार्य रूप से न कराया जा रहा हो। इस वर्ष असोम को मॉडल राज्य बनाने को लेकर प्रत्येक ब्लाक पर शिविर का आयोजन योग दिवस पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन



इस बार के शिविरों में सभी जगह भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम अनिवार्य रूप से कराएं जाएंगे। सर्वांगासन, भुजंगासन और हलासन भी सभी जगह होंगे। सभी शिविरों का आरंभ ओंकार ध्वनि से होगा और समापन हास्यासन तथा सिंह गर्जना के साथ किया जाएगा। प्रमुख शिविरों के आयोजन स्थल पर आयुर्वेद चिकित्सा भी निशुल्क उपचार के लिए उपलब्ध होगी। सभी साधकों से वर्ष भर आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रचार का आग्रह किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय पतंजलि योग समिति विश्व के 20 देशों में भी योग शिविरों का आयोजन करेेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें