फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Uttarakhand : बुधवार को सामने आए 78 कोरोना संक्रमित केस, मरीजों की संख्या हुई 478

Thu, 28 May 2020 12:35 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 78 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें शामिल 35 मरीज अकेले टिहरी जिले और 13 मरीज पौड़ी जिले से हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 478 पहुंच गई है। जिनमें से 79 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 670 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 78 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अकेले टिहरी जिले में एक ही दिन में 35 संक्रमित मरीज मिले हैं, इनमें से 34 से संक्रमित महाराष्ट्र से और एक दिल्ली से लौटा है।

Lockdown 4.0 in Uttarakhand : अपने खर्चे पर होटल में क्वारंटीन हो सकेंगे प्रवासी  
विज्ञापन


वहीं, पौड़ी जिले में कुल 13 मरीज मिले हैं, इनमें से 12 महाराष्ट्र से और एक नोएडा से लौटा है। ऊधमसिंह नगर में सात कोरोना मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री भी महाराष्ट्र की है। हरिद्वार में सात और अल्मोड़ा में छह नए मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा में छह संक्रमित मरीजों में दो गुरुग्राम और चार महाराष्ट्र से आए हैं। जबकि हरिद्वार में सातों संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है। दून में चार नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक नोएडा से लौट है, दो मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

जबकि चौथा मरीज दून मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज दिल्ली से आए हैं। जबकि पिथौरागढ़ में तीन संक्रमित मरीजों में एक अहमदाबाद और दो दिल्ली से लौटे थे। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि मंगलवार को नैनीताल जिले में एक सैंपल रिपीट हुआ था, इसे संक्रमितों की कुल संख्या में कम किया गया है। संक्रमित मामले बढ़ने से प्रदेश में संक्रमण की दर 2.28 प्रतिशत हो गई है। वहीं, रिकवरी दर 18.04 प्रतिशत पहुंच गई है।

बुधवार को कहां कितने मरीज मिले

जिला  मरीज
टिहरी 35
पौड़ी 13
ऊधमसिंह नगर 07
हरिद्वार 07
अल्मोड़ा 06
देहरादून 04
नैनीताल 03
पिथौरागढ़ 03

संक्रमित मामलों का जिला वार विवरण
जनपद संक्रमित ठीक हुए
देहरादून 83 35
हरिद्वार   36   07
नैनीताल    138   13
यूएस नगर 57   19
पौड़ी  23 01
पिथौरागढ़ 20   00
टिहरी   60  00
उत्तरकाशी 10    01
अल्मोड़ा  21 03
बागेश्वर 08  00
चमोली 11  00
चंपावत  08   00
रुद्रप्रयाग  03  00

श्रमिक स्पेशल ट्रेन देहरादून से बिहार के लिए रवाना
1152 श्रमिकों को लेकर आज श्रमिक स्पेशल ट्रेन देहरादून से बिहार के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही आज शाम पांच बजे भी एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1152 मजदूरों को लेकर गोरखपुर रवाना होगी।

प्रवासियों को लेकर आधी रात में बस पहुंची हरिद्वार, पूरी रात भूखे प्यासे बैठे रहे

प्रवासियों को लेकर दिल्ली से मंगलवार को आधी रात में बस हरिद्वार पहुंची। यहां भल्ला स्टेडियम में पहुंचे प्रवासी पूरी रात डीएम और हेल्पलाइन पर फोन करते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। पूरी रात प्रवासी स्टेडियम में भूखे प्यासे बैठे रहे।

होम क्वारंटीन में रह रही 17 साल की छात्रा की मौत से हड़कंप

चंपावत में होम क्वारंटीन में रह रही 17 साल की छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया है। मामला पाटी विकासखंड का है। 14 दिन पहले काशीपुर से अपने मामा मामी के छात्रा आई थी। सात दिन संस्थागत क्वारंटीन के बाद सात दिन के लिए छात्रा को होम क्वारंटीन किया गया था।

होम क्वांरटीन के सातवें दिन छात्रा की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम तो प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्रा का सैंपल लेने के लिए रवाना हो गई है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरपी खंडूरी ने बताया कि छात्रा को मिर्गी के दौरे भी आते थे तथा उसमें खून की कमी भी थी।

महाराष्ट्र और दिल्ली से आए तीन लोग आईसोलेशन वार्ड में भर्ती

महाराष्ट्र और दिल्ली से कोटद्वार आए तीन लोगों पर कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। तीनों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बिना मास्क घूम रहे 11 लोगों पर मुकदमा

कोरोना संकट काल में बिना मास्क के घर से बाहर निकले तो मुकदमा झेलने को तैयार रहें। पुलिस ने मंगलवार को बिना मास्क पहने घूम रहे 11 लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

डालनवाला पुलिस ने रेसकोर्स में बिना मास्क पहन घूम रहे नारंग, पुनीत, वैभव, और संदीप को पकड़ लिया। इनके खिलाफ धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम में तहत मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह पटेलनगर व शहर कोतवाली में सात लोगों पर कार्रवाई की गई। मास्क न पहनने पर मसूरी में भी चालान काटे गए।

आवाजें उठीं तो क्वांरटीन सेंटरों पर तैनात हुए अफसर

देहरादून जिला प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों पर पीडब्ल्यूडी के अफसरों की ड्यूटी लगा दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि अमर उजाला ने क्वारंटीन सेंटर पर मूलभूत सुविधाओं की कमियों का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद 20 सेंटरों पर दो शिफ्ट में अधिकारी और कर्मी तैनात रहेेंगे।

पुणे से आए युवकों ने सोशल मीडिया पर खोली इंतजामों की पोल

महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रह रहे कई युवा प्रवासियों ने वहां की सफाई और रहने की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और इससे जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वीडियो में फटे गद्दे, बाथरूम और कमरों की गंदगी दिखाई दी। वहीं कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने देहरादून की आईएसबीटी एमडीडीए कॉलोनी और सेवलाकलां का कुछ हिस्सा पाबंद कर दिया है। यहां अग्रिम आदेशों तक पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें