फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश प्रभावित मैच में बंगाल को दो रन से शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश प्रभावित मैच में बंगाल को दो रन से शिकस्त
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए मैच में उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वरन (149) ने शतकीय पारी खेलकर बंगाल को मजबूति स्थिति में पहुंचाया। हालांकि बारिश से प्रभावित मैच में बंगाल को झारखंड के हाथों दो रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बंगाल के लिए उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वरन और विवेक सिंह ने ओपनिंग की। 44 रन पर दो गिरने के बाद दूसरे छोर पर अभिमन्यु शानदार बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 132 रन जोड़े। अभिमन्यु ने 162 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की बदौलत 149 रन बनाए। वहीं, छह बल्लेबाजों के साथ छोटी-बड़ी साझेदारी करते हुए अभिमन्यु ने बंगाल को 267 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मैच में भी अभिमन्यु ने 72 रन की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें