फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के संस्थापक सदस्य शेखर सतीजा ने अपने बेटे का जन्मदिन ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर लगाकर मनाया। शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य नगर आयुक्त डा. ललित नारायण मिश्रा ने स्वयं रक्तदान कर किया। तेज बारिश के बाद भी 45 लोग रक्तदान करने पहुंचे। नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा ने ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के प्रयासों को सराहना करते हुए अन्य सामाजिक संगठनों से भी अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की। जिला अस्पताल की सीएमएस डा. आरती ढौंढियाल ने कहा कि शहर के युवाओं के सहयोग से ही ब्लडबैंक में कभी रक्त की कमी नहीं रहती। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शहर के रक्तदानी हमेशा तैयार रहते हैं। ब्लडबैंक प्रभारी डा. एसएन खान ने कहा कि विशेष आयोजनों को यादगार बनाने के लिए समाज सेवा के कार्य व्यक्ति के जीवन में सर्वोपरि होने चाहिए। इस मौके पर एक्स-रे तकनीशियन यूनियन के जिलाध्यक्ष ओमशिव भेदी ठाकुर, ब्लड वॉलंटियर्स की टीम से अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, विक्की तनेजा, मनीष लखानी, शिखर पालीवाल, ओमप्रकाश विरमानी, विशाल अनेजा, लक्ष्य नारंग, विशाल अरोड़ा, कामना तनेजा, शुभम, अंकित, समीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें