ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर धनौरी क्षेत्र के विद्यालयों, महाविद्यालयों में आयोजन हुए।
हरिओम सरस्वती इंटर कालेज धनौरी में सेवायोजन के लक्ष्य गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राज बहादुर सिंह ने एनएसएस की स्थापना, उद्देश्य और इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य राकेश चौधरी ने कहा कि एनएसएस की स्थापना समाजसेवा के कार्यों को निष्ठापूर्वक करने के लिए हुई है। इस अवसर पर मांगेराम चौहान, रमेशचंद और कुलदीप आदि मौजूद रहे। वहीं, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर एनएसएस की मूल भावना की जानकारी दी। महाविद्यालय के निदेशक शरद कुमार पांडेय ने महापुरुषों के जीवन से जुड़े कई रोचक प्रसंग सुनाकर छात्रों को सेवाभाव के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अमित नायक, पदम सिंह, विक्रम सिंह, बबलू कुमार, घनश्याम सिंह, आशीष, देवेंद्र भारती आदि मौजूद रहे। आसफनगर स्थित राजा बाबू पब्लिक इंटर कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस के मूल उद्देश्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि सच्ची समाज सेवा ही राष्ट्र सेवा है। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। वहीं, धनौरी कॉलेज में भी एनएसएस के स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रीति रानी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्र सेवा को लेकर जागरूक किया। इस दौरान मनीष कुमार, अरविंद, मनीता, शालू, सोनिया, मोनिका, मीनाक्षी, आरती, रुचि, संगीता, शिक्षा आदि रहीं।