फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीडीए में आज से शुरू होगी कंपाउंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए में आज से शुरू होगी कंपाउंडिंग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय में सोमवार से कंपाउंडिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे भवन स्वामियों को काफी राहत मिलेगी। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने से कंपाउंडिंग पर लगी रोक हटाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिन्होंने कंपाउंडिंग के लिए आवेदन किया था। खासकर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में भवनों को सील किया गया था, जिसके बाद उन्होंने कंपाउंडिंग के लिए आवेदन किया था।
बता दें कि गत 15 जून को हाईकोर्ट ने देहरादून का मास्टर प्लान निरस्त कर दिया था, इसके साथ ही कंपाउंडिंग पर भी रोक लगा दी गई थी। इसी दौरान 28 जून से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया। जिसके बाद टीम ने काफी संख्या में भवन सील कर दिए थे। वहीं, कंपाउंडिंग कराने समेत एक हजार नक्शे से अधिक नक्शे एमडीडीए में अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से कंपाउंडिंग का कार्य शुरू होने के बाद उन्हें राहत मिलेगी। कर दिया जाएगा। निर्माण सील होते ही लोग कंपाउंडिंग के लिए एमडीडीए के चक्कर काटने में लगे थे। एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी मिल गई है। आज से कंपाउंडिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द से जल्द कंपाउंडिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि सड़क पर किसी भी निर्माण की कंपाउंडिंग नहीं की जाएगी। इसके अलावा बिना पार्किंग वाले कांप्लेक्स को भी किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें