फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को राखी बांध लिया हेलमेट पहनने का वचन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई को राखी बांध लिया हेलमेट पहनने का वचन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रक्षाबंधन के दिन कुछ बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधने के साथ ही उन्हें हेलमेट भी दिया। यातायात पुलिस की इस मुहिम में बहनों ने भाइयों को पहले राखी बांधी और फिर उपहार स्वरूप हेलमेट के प्रयोग का वचन मांगा। भाइयों ने भी बहनों को यह वचन देते हुए आजीवन बहनों की रक्षा के साथ साथ अपने जीवन की रक्षा का भी वचन दिया।
रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर यातायात कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात निरीक्षक राजीव रावत ने बताया कि इस दौरान एक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी व यातायात पुलिस की ओर से बहनों को हेलमेट वितरित किए गए थे। कुछ लड़कियों और उनके भाइयों को यातायात कार्यालय में बुलाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान लड़कियों ने रोली अक्षत से भाइयों का तिलक कर उन्हें राखी बांधी और इसके बाद उन्हें हेलमेट भेंट किए। बहनों ने कहा कि उन्हें राखी पर कोई उपहार नहीं बल्कि आजीवन दुपहिया वाहन पर हेलमेट के प्रयोग का वचन चाहिए। भाइयों ने बहनों की रक्षा के साथ-साथ अपने जीवन की रक्षा वचन दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह को भी बहनों ने राखी बांधी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भाइयों का जीवन ही बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार होता है। ऐसे में यदि दुपहिया वाहनों पर यदि हेलमेट लगाकर चलेंगे तो यही बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। इसी को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
विज्ञापन

बता दें कि यातायात निदेशालय ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से रक्षाबंधन पर भाइयों से हेलमेट पहनने का वचन लेने संबंधी मुहिम चलाई हुई थी। इसी का परिणाम था कि रक्षाबंधन के दिन बहनों ने भाइयों से इसी बात का वचन लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें