फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में हंसे और ठूमकें लगाने से पीछे नहीं हटे रजनीकांत -दूसरे दिन भी कमरा रजनी सर पर फिल्माए गए तेलुगू

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद कमरे में रजनीकांत ने लगाए ठुमके और ठहाके
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गुनियाल गांव के शाहीन बाग में सुपरस्टार रजनीकांत बंद कमरे में कभी हंसते तो कभी ठुमकते हुए नजर आए। शूटिंग के दूसरे दिन तेलुगू फिल्म के गाने के कुछ शॉट फिल्माए गए। चेन्नई से रजनीकांत को हंसाने तमिल फिल्मों के निर्देशक व फिल्मों के कॉमेडियन चिनी जायांथ दून पहुंचे। शुक्रवार को रजनीकांत चिन्नी के साथ शाहीन बाग की किचन में खाना पकाते नजर आएंगे।
शहर में इन दिनों रजनीकांत की ही चर्चाएं चल रही हैं। बुधवार को एफ आरआई से निराश लौटे कई प्रशंसक बृहस्पतिवार को सुबह से ही उनकी एक झलक के लिए गुनियाल गांव के शाहीन बाग में जा पहुंचे। सुबह साढ़े आठ बजे जब रजनीकांत शूटिंग स्थल पर पहुंचे तो शाहीन बाग के गेट पर प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से बंद कमरे में तेलुगू गीत के दृश्य फिल्माए गए। दोपहर बाद चिनी जायांथ के पहुंचते ही रजनीकांत के साथ हंसी के दृश्य फिल्माए गए। बताया जा रहा है कि चिनी और रजनीकांत ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। भव्य तरीके से सजाए गए शाहीन बाग के किचन में शुक्रवार को रजनीकांत के खाना पकाने का दृश्य फिल्माया जाएगा। इस दौरान प्रशंसकों की भीड़ को काबू करने में प्रोडक्शन यूनिट को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें