फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून राइडर और आरआर पाल ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
दून राइडर और आरआर पाल ने जीते मुकाबले
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून ग्लोबल स्कूल में उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन व क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित पांचवें आरके अग्रवाल मेमोरियल अंडर-19 राजेंद्र स्पोर्ट्स चैंपियंस ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए, जिनमें दून राइडर टीम ने जीआरडी एकेडमी की टीम को 119 रन और आरआर पाल टीम ने दून वारियर्स टीम को 95 रनों से हराकर पूरे अंक हासिल किए।
पहला मुकाबला दून राइडर और जीआरडी एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दून राइडर 24.4 ओवर में पूरे विकेट खोकर 228 रनोें का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज मानस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में नौ छक्के और पांच चौकों की मदद से 81 रन बनाए। इसके अलावा दीपक 33, शुभल 26 और अभिषेक ने 18 रन बनाए। जीआरडी के गेंदबाज अखिलेश ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआरडी एकेडमी के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक 7 रन और हेमंत 4 रन ने टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज विवेक ने 37 और वैभव ने 17 रनों से तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। इनके आउट होते ही पूरी टीम 17.5 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 119 रनों से हार गई। दून राइडर के लिए अभिषेक ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में दून वारियर्स ने टॉस जीतकर आरआर पाल टीम को को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जिस पर आरआर पाल टीम ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट पर 166 रन बनाए। आरआर पाल के ओपनर बल्लेबाज शुभन ने 55 रन और रोहन ने 23 रनों की बदौलत पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। इनके अलावा बल्लेबाज सूरज ने 18 और अर्पण व रोहित ने 14-14 रन बनाए। दून वारियर्स की ओर से दीपक ने सर्वाधिक पांच और दिवाकर, शिवा व सौरव ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। 167 का लक्ष्य पाने के लिए मैदान में उतरी दून वरियर्स 12.2 ओवर में महज 60 रनों ही बना सकी। वारियर्स की ओर से केवल शिव ने 23 और सौरव ने 14 रन बनाए। आरआर पाल के लिए सूरज और फेरन ने पांच-पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें