फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरवुड कॉलेज ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

द एशियन स्कूल में शनिवार को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में नैनीताल के शेरवुड कॉलेज की टीम ने जीती। द एशियन स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘क्या तकनीक शिक्षकों की जगह ले लेेंगी’ विषय पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ द एशियन स्कूल के प्राचार्य एकेदास, उप प्रबंधक मदनजीत सिंह, एवीडी थपलियाल ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के बीच काफी रोचक बहस हुई। जिसमें शेरवुड कॉलेज नैनीताल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। उन्हें ट्रॉफी के साथ ही 10 हजार की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। उधर, दूसरे स्थान पर द एशियन स्कूल की टीम रही। बेस्ट स्पीकर पक्ष का पुरस्कार शेरवुड कॉलेज नैनीताल के आगाज जोशुआ संभा को चुना गया। वहीं, बेस्ट स्पीकर विपक्ष मेें अपूर्व, गौरव, विक्रम सिंह, बेस्ट रीबर्टल पक्ष ऋषभराज मैती द एशियन स्कूल और बेस्ट रीबर्टल विपक्ष में अपूर्व, गौरव, विक्रम सिंह को चुना गया। जिसमें सेंट जोसेफ अकादमी, इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, आरआईएमसी, सेलाकुई इंटरनेशनल, सेंट जूड्स, शेरवुड कॉलेज नैनीताल, द एशियन स्कूल, समर वैली, कॉन्वेंट जीजस एंड मैरी समेत नौ स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनुराज चौहान, नीलम ओझा, मेघा चौहान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें