फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कार, पतंग नहीं, विक्रम का नंबर चुनाव चिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

किसी भी चुनाव में आमतौर पर प्रत्याशियों के गिलास, बस, कार, साइकिल, टेलीफोन, पतंग, कुर्सी, मेज आदि चुनाव चिन्ह आपने देखे होंगे, लेकिन विक्रम (ऑटो) जन कल्याण सेवा समिति के चुनाव में प्रत्याशी को उसके विक्रम के पंजीकरण नंबर ही बतौर चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाता है। प्रत्याशियों द्वारा विक्रमों पर प्रचार के लिए लगाए गए विक्रम नंबर चुनाव चिन्ह के पोस्टर इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों के मुताबिक चुनाव में विक्रम स्वामी ही चुनाव लड़े, न कि कोई अन्य व्यक्ति इसलिए यह प्रयोग किया गया है। विक्रम जन कल्याण सेवा समिति के वर्तमान अध्यक्ष सतीश शर्मा के मुताबिक रविवार (22 अप्रैल) से शहर के आठ केंद्रों पर अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों पर 30 अप्रैल तक चुनाव होंगे। चुनाव में कुल 761 विक्रम संचालक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। माजरा केंद्र पर चार-चार प्रत्याशियों के अलावा अन्य सभी केंद्रों पर दो-दो प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। इनमें से राजपुर, धर्मपुर, गढ़ी कैंट-कौलागढ़ केंद्र पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन

....................
कहां कब होगा चुनाव
केंद्र चुनाव की तिथि वोटर
गढ़ी कैंट और कौलागढ़ 22 28 (निर्विरोध, चुनाव नहीं होगा)
कांवली 23 50
माजरा 25 106
धर्मपुर 29 106 (निर्विरोध, चुनाव नहीं होगा)
रायपुर 27 70
राजपुर 28 82 (निर्विरोध, चुनाव नहीं होगा)
प्रेमनगर 30 116
.......................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें