फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बंद हो जाएंगे 39 शहरी पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राज्य में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत चलने वाले 39 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रविवार से बंद हो जाएंगे। केंद्र सरकार से इन केंद्रों के संचालन के लिए इस वित्तीय वर्ष में कोई भी राशि जारी नही हुई, जिसके बाद इन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन करने वालों को नोटिस भी भेज दिया गया है।
शहरी इलाकों में गरीब लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से 39 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किया जाता है। यह केंद्र एनजीओ के माध्यम से संचालित होते हैं। केंद्र से वित्तीय वर्ष 2017-18 में कोई बजट जारी नहीं किया गया। ऐसे में नेशनल हेल्थ मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर युगोल किशोर पंत ने इन केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। अभी तक एनजीओ इस उम्मीद से इन केंद्रों का संचालन कर रहे थे कि बजट आने के बाद उनका भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
कोट::
इन केंद्रों के संचालन के लिए केंद्र सरकार से कई बार गुजारिश की गई। अनुपूरक बजट की मांग भी की गई, लेकिन केंद्र ने इन केंद्रों के संचालन को अनुमति नहीं दी है। इसलिए इन केंद्रों को बंद करने का फैसला किया गया है।
- युगोल किशोर पंत
प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हेल्थ मिशन और अपर सचिव स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें