फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस 10 घंटे लेट, काठगोदाम री-शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक एक्सप्रेस 10 घंटे लेट, काठगोदाम री-शेड्यूल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कोहरे के कारण देहरादून आने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट रही। इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे देर से देहरादून पहुंची। इसके साथ ही हावड़ा समेत तमाम ट्रेनें लेट चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लिंक एक्सप्रेस लेट होने से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन का समय री-शेड्यूल किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोहरे के चलते दोपहर एक बजे पहुंचने वाली इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे देरी से दून पहुंची। इस कारण देहरादून से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन का समय री-शेडयूल कर रात 2.30 बजे रवाना किया गया। इसके साथ ही नंदा एक्सप्रेस एक घंटे 45 मिनट, अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई है। सबसे ज्यादा लेट लिंक एक्सप्रेस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें