फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप: जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चमके देवभूमि के होनहार

Sun, 01 Aug 2021 12:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी के एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल करने के बाद आज रविवार को राज्य के तीन और होनहारों ने पदक प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर (अंडर-23) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रविवार को उत्तराखंड के परमजीत बिष्ट, अंशुल डोंडियाल और आदिश घिल्डियाल ने मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी के एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल करने के बाद आज रविवार को राज्य के तीन और होनहारों ने पदक प्राप्त किया है। 

प्रतियोगिता में उत्तराखंड के परमजीत बिष्ट व अंशुल डोंडियाल ने 10 हजार मीटर वॉक रेस में रजत और कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं आदिश घिल्डियाल ने शाॅट पुट में रजत पदक प्राप्त प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल अंकिता को एक स्वर्ण समेत दो पदक

संगरूर, पंजाब के वार हीरोज स्टेडियम में पांच हजार मीटर की नेशनल रिकॉर्डधारी अंकिता ने शनिवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया और पहला स्थान कब्जाया। अंकिता ने 17.02.22 मिनट का समय लिया। दूसरे स्थान पर रही गुजरात की दृष्टिबेन प्रव चौधरी ने अंकिता को जबरदस्त चुनौती दी।

वहीं, शनिवार शाम को हुई 1500 मीटर दौड़ में अंकिता ने 4.36.63 मिनट का समय निकालकर रजत पदक जीता। जूनियर गर्ल्स 19-20 शॉट पुट में उत्तराखंड की रमनीत कौर ने 13.13 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें