फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या के संबंध में कैंट सीईओ से मिले विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गढ़ी कैंट क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के संबंध में मसूरी क्षेत्र विधायक गणेश जोश ने कैंट सीईओ से मुलाकात कर जल्द ही समस्या का समाधान कराने को कहा है। विधायक जोशी ने कहा कि गर्मी के दिनों क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत से न जूझना पडे़ इसके लिए काम किया जाए।
विज्ञापन

कैंट सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि क्षेत्र में जलापूर्ति करने वाले दोनों ट्यूबवेल एक साथ खराब होने के कारण बीते दिनों क्षेत्र में पानी की किल्लत रही। फिलहाल दोनों ट्यूबवेल को सही कर लिया गया है। जल्द ही क्षेत्र में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दौरान जलापूर्ति बाधित होने के दौरान टैंकरों से पानी सप्लाई करने की व्यवस्था बनाई गई है। ऐसे में आवश्यकता पड़ने पर नई लाइन भी डाली जाएगी। इस दौरान विष्णु गुप्ता, मेघा भट्ट, मधू खत्री, प्रभा शाह, बेला गुप्ता, अनिल सैनी, अर्जुन बसौद, मनोज क्षेत्री, सुनीता प्रधान, नीतू बिष्ट, सोनू बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें