लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन अधिकारी व कर्मचारी ईवीएम के साथ ही इधर उधर न जा सकें, इसके लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने जीपीएस के जरिए निगरानी करने की हिदायत सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को दी है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के इस आदेश पर पहल भी शुरू कर दी है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम की जीपीएस के जरिए ट्रैकिंग की जाएगी। ईवीएम की जीपीएस के जरिए निगरानी की जा सके, इसके लिए नोडल अधिकारी के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
जीपीएस से इस बात का पता चलाया जाएगा कि पीठासीन व मतदान अधिकारी ईवीएम के साथ ही सीधे मतदान केंद्राें पर जाएं, न कि इन मशीनों के साथ कही ऐसी जगह चले जाएं जो लोक प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन के दायरे में आता हो। जीपीएस के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामर इंदु सेमवाल, हिमस्वेता राणा, दिनेश कंजोलिया, निर्मला पांडे, मुकेश तिवारी को शामिल किया गया है।