फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी के डॉ. जौहरी के निधन से शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के जूलॉजी विभागाध्यक्ष एवं मास्किटो मैन के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. आरके जौहरी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। डॉ. जौहरी के निधन की खबर से डीएवी कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

केवल विहार, सहस्त्रधारा रोड निवासी डॉ. आरके जौहरी को शनिवार तड़के सीने में दर्द की शिकायत हुई। आननफानन परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उनका निधन हो गया। चिकित्सकों निधन की वजह हृदय गति रुकना बताई है। डॉ. जौहरी जंतु वैज्ञानिक थे। उन्होंने 1982 में प्रवक्ता के रूप में डीएवी पीजी कॉलेज में पहली नियुक्ति पाई थी। उन्होंने बीएचयू बनारस से जंतु विज्ञान में पीएचडी की थी। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. जौहरी ने 190 से अधिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग किया और शोध पत्र प्रस्तुत किए। वे जंतु विज्ञान से जुड़ी कई संस्थाओं से जुड़े हुए थे। उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे। वे नेशनल मेडिकल एस्ट्रोलॉजिकल सोसायटी केभी सदस्य थे। उनके निर्देशन में 30 शोधार्थी पीएचडी की उपाधि अर्जित कर चुके हैं। डॉ. आरके जौहरी को मास्किटो मैन के नाम से भी पहचाना जाता था। दरअसल, अपने कार्यकाल में उन्होंने पहले मलेरिया और फिर डेंगू पर कई ऐसे शोध किए, जिन्हें देशभर के मेडिकल साइंस वैज्ञानिकों ने मान्यता दी। उनके आकस्मिक निधन पर शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में शोक सभा हुई। इसमें प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. दिनेश प्रताप ने निधन पर शोक व्यक्त किया और कॉलेज के लिए बड़ी क्षति बताई। शोक सभा में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शशि किरण सोलंकी, डॉ. जेबीएस रौथाण, डॉ. सुदंर सिंह, डॉॅ. पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. डीके त्यागी, डॉ. यूएस राणा, डॉ. राजेश पाल, डॉ. पारुल दीक्षित, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. पुनीत सक्सेना, डॉ. पुष्पा खंडूरी और डॉ. हरिओम शंकर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और शोधार्थी शामिल रहे। डॉ. जौहरी के बेटे पुणे में इंजीनियर हैं जबकि बेटी बेंगलूरू में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं। डॉ. जौहरी का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें