ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसस कमेटी (यूसीसीसी) के समन्वयक प्र्र्र्रो. रत्नाकर शेट्टी ने ई-मेल के जरिए बताया कि हरिद्वार में चल रही हरिद्वार सुपर लीग को यूसीसीसी से मान्यता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इस लीग में यूसीसीसी से पंजीकृत खिलाड़ी व ऑफिसियल को हिस्सा लेने से मना किया है।
प्र्र्र्रो. रत्नाकर शेट्टी के अनुसार जो भी यूसीसीसी से पंजीकृत खिलाड़ी या ऑफिसियल इस लीग में प्रतिभाग करते मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, हरिद्वार में चल रही हरिद्वार सुपर लीग के लिए उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिव्य नौटियाल ने स्वीकृति मांगी थी, लेकिन यूसीसीसी ने मना कर दिया था। बावजूद इसके हरिद्वार में लीग शुरू हुई। इस सीरीज में यूसीसीसी से पंजीकृत खिलाड़ियों ने अपना नाम बदल कर इसमें हिस्सा लिया। इसकी शिकायत यूसीसीसी के समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी से की गई। इस पर शेट्टी ने ई-मेल जारी बताया कि यूसीसीसी से पंजीकृत खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।