फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डन कार्ड बनाने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम में शुक्रवार को तीसरे दिन भी अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए भीड़ उमड़ी। काउंटर पर अब तक 1200 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से खोले गए काउंटर पर सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। लोगों को टोकन देकर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया। जीएमएस रोड निवासी फहद अंसारी ने बताया कि अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से काफी राहत मिलेगी। सरकार की यह सराहनीय योजना है। शिमला बाईपास निवासी विपिन कुमार ने बताया कि निगम में अभी केवल एक ही काउंटर लगाया गया है। शहर में और काउंटर खोले जाने चाहिए, जिससे लोगों को सहूलियत हो सके। उधर, मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि नगर निगम में काउंटर लगने से काफी लोगों को कार्ड बनवाने में राहत मिली है। कई वार्डों में भी कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें