फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछवादून में ठप रही बीएसएनएल सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून में शुक्रवार को पूरे दिन बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की सेवा ठप रही। इससे सरकारी और गैरसरकारी दफ्तरों में काम काज पूरी तरह प्रभावित रहा। मोबाइल से एक दूसरे से संपर्क नहीं हो पाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पछवादून में इंटरनेट सेवा ठप रहने से बैंकों, अस्पतालों, गैस एजेंसी, साइबर कैफे में काम प्रभावित रहा। स्थानीय रमन अरोड़ा और सुंदर चौहान ने बताया कि उपभोक्ता पूरे दिन न ही इंटरनेट यूज कर पाए और न ही कॉल। बैंकों से भी लोगों को निराश लौटना पड़ा। साथ ही साहिया एवं आस-पास के क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा ठप हो जाने से पीएनबी, एसबीआई में लेन देन ठप रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अमर सिंह तोमर, किशन सिंह चौहान, बलवीर सिंह राठौर आदि का कहना है कि साहिया में अक्सर इंटरनेट सेवा बाधित रहती है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पीएनबी शाखा साहिया के शाखा प्रबंधक माया राम शर्मा ने बताया कि बीएसएनएल सेवा ठप हो जाने से यह समस्या आई। इसकी सूचना दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

-----
सेलाकुुई में एक निजी मोबाइल कंपनी की ओर से लाइन बिछाने के दौरान क्षेत्र में बीएसएनएल की केबल कटने से यह समस्या बनी। देर शाम इसे ठीक कर दिया गया।
- राजेंद्र सिंह चौहान, एजीएम दूरसंचार विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें