फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की आपूर्ति पर भड़के पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गंदे पानी की आपूर्ति और सड़कों पर हुए गड्ढों पर मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार भड़क गए। उनके नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा का घेराव किया। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कांग्रेसी कौलागढ़ रोड स्थित एडीबी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति होने पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व में स्वीकृत पेयजल योजनाओं के तहत खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड, तिलक रोड, बलबीर रोड, डालनवाला, त्यागी रोड, चंदन नगर आदि पेयजल लाइनें डाली गई थीं। इस दौरान गड्ढे सही तरीके से नहीं भरे जाने के कारण बरसात में सड़कें फिर से खस्ताहाल हो गई हैं। गड्ढों में गिरकर बच्चे, वृद्ध और युवा चोटिल हो रहे हैं। लेकिन, एडीबी और पीडब्ल्यूडी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एडीबी द्वारा दिए गए कनेक्शनों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इसमें शिवाजी मार्ग, इंदिरा नगर, चुक्खुवाला, रिस्पना, डीएल रोड, राजेश रावत आदि क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेंद्र बिष्ट, सोमप्रकाश, उदयवीर, राजेंद्र खन्ना, जहांगीर खान, मनोज कुमार, बॉबी कुमार, शमशेर सिंह, अशोक शर्मा, विवेक चैहान, एजाज खान, देविका रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें