फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डीएसओ की डीलरों पर होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन वितरण में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए आपूर्ति विभाग ने तैयारी कर ली है। रोस्टर सिस्टर लागू करने के साथ ही गड़बड़ी करने वाले डीलरों पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए विभाग ने टीम गठित कर दी है। यह टीम 24 सितंबर से अभियान चलाकर डीलरों पर नजर रखेगी। इस दौरान लापरवाही सामने आने पर नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि राशन वितरण में लगातार शिकायतें मिल रही हैं, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर से रोस्टर के साथ ही विभाग का अभियान भी शुरू हो जाएगा। अब राशन उठान से लेकर उपभोक्ताओं को वितरण तक विभाग की नजर रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसके लिए विभागीय टीम भी बनाई है, जो समय समय पर डीलरों की दुकान पर छापा मारेगी। अगर दुकानें बंद मिलती हैं तो उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। बताया कि टीम में सुनील देवली, विभूति जुयाल, अजय, विवेक शाह शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें