फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में आरवी व शिवांग ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । जिला खेल विभाग टिहरी, नरेंद्रनगर की ओर से मुनिकीरेती में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। मुनिकीरेती स्थित नगर पालिका सभागार में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन काता प्रतियोगिता में 8 से 10 आयुवर्ग बालिका वर्ग में आरवी प्रथम, भव्या द्वितीय और परी तृतीय स्थान पर रही। 10 से 11 आयुवर्ग में भूमिका प्रथम, तनिषा द्वितीय और आरजू ने तृतीय, 11 से 12 आयु वर्ग में दीपिका प्रथम, अनुष्का द्वितीय व प्रियांशी तृतीय, 12 से 13 आयुवर्ग में शिवानी प्रथम, शिवानी हटवाल द्वितीय और सपना रावत तृतीय स्थान रही। 13 से 15 आयुवर्ग में दिविता प्रथम, गौरी द्वितीय और रूपा ने तृतीय, 15 से 17 आयुवर्ग में साक्षी प्रथम, रंजना द्वितीय और साक्षी बिजल्वाण तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 11 से 12 आयुवर्ग में शिवांग प्रथम, कार्तिक द्वितीय व शिवम तृतीय, 12 से 13 आयुवर्ग में रुद्रप्रताप प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय व अंशुमन ने तृतीय, 13 से 15 आयुवर्ग में विकास, ध्रुव और विवेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय जबकि 15 से 17 आयुवर्ग में ओम अनुज प्रथम, सानिध्य द्वितीय व मिलन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, महावीर सिंह चौहान, प्रभु बिजल्वाण, प्रकाश रतूड़ी, खेल समन्वयक सरिता रौतेला, शिक्षा सरीन, आरती देसवाल, रेखा बिजल्वाण, विश्वनाथ राजपूत, ऋषि मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, नवीन रयाल, विशाल शर्मा, मोहन सिंह राणा, सिद्घार्थ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें