फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया की डोली में जमकर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा की ओर से रविवार को मसूरी में कन्हैया की डोली निकाली गई। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की डोली को कंधों पर लेकर भजन, कीर्तन करते शोभायात्रा में शामिल हुए। पर्यटन नगरी मसूरी में 165 सालों से निकाली जा रही कन्हैया की डोली में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। । मालरोड पर बैंड बाजे और पारंपरिक ढोल दमाउ के साथ कन्हैया की दर्जन भर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में जहां सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। वहीं सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज ने बैंड की मधुर धुनें प्रस्तुत कीं। शोभायात्रा टिहरी बस स्टैंड से मलिंगार, गुरुद्वारा चौक, लंढौर बाजार, पिक्चर पैलेस, कुलड़ी बाजार, शहीद स्थल, मालरोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आरती के बाद शोभायात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा में कलाकार उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य करते हुए चल रहे थे।
पुजारी अजय उनियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मंदिर समिति के सदस्य अनुज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल ने बताया की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद आने वाले पहले रविवार को प्रतिवर्ष कन्हैया की डोली की शोभायात्रा निकाली जाती है। मसूरी में भाईचारे का संदेश देते हुए सभी धर्मो के लोग श्रीकृष्ण भक्ति में लीन होकर शोभायात्रा में प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष रविन्द्र गोयल, अनिल कुमार गोयल, महेन्द्र, पंडित जगत प्रसाद उनियाल, राकेश कुमार अग्रवाल, धन किशोर वर्मा, नीरज अग्रवाल, दीपक गुप्ता, वैभव तायल, मीरा सकलानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें