फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दुरुस्त करें हाईवे की क्षतिग्रस्त सर्विस लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री के सचिव अमित नेगी ने आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त सर्विस लेन को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से कहा कि लोगों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि सर्विस लेन पर बने गड्ढों में गिरकर रोजाना कई लोग चोटिल हो रहे हैं।
शुक्रवार को भाजपा मंडल महामंत्री धर्मपुर महेश पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के सचिव अमित नेगी से मिले। उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों से आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर मौजूद गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बीते दिनों गड्ढों पर पत्थर और मलबा डालकर उसे भरा गया था, लेकिन सीवर लाइन चोक होने से जलभराव के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि जब एडीबी के अधिकारियों से वार्ता की गई तो उन्होंने सीवर लाइन जल संस्थान को हस्तांतरित करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के सचिव अमित नेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा को तत्काल गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। मुलाकात करने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद रांगड़, पूर्व प्रधान राजपाल पयाल, निवर्तमान पार्षद राजकुमार कक्कड़, एचएम जुयाल, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार और हरबंशलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें