फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को भोले बाबा के अभिषेक के लिए द्रोणनगरी के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान शिवशंकर की विशेष पूजा अर्चना की। इस खास मौके पर बाबा का कहीं देवेश्वर तो कहीं बर्फानी स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती भी की गई। बम-बम भोले के जयकारे के साथ भोले बाबा को सबसे पहले जलाभिषेक करने की होड़ में तड़के चार बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था।
सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह भोेले बाबा का विशेष अभिषेक करने के साथ ही कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। लोगों ने दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल आदि से टपकेश्वर महादेव का अभिषेक कर उनकी पूजा की। सावन के दूसरे सोमवार को बाबा को देवेश्वर रूप में सजाया गया। मंदिर के संस्थापक विपिन जोशी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे कांवड़ियों को पवित्र कांवड़ का महत्व समझाते हुए सावन माह के पवित्र महीने में नशा और बुराइयों को त्यागने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

उधर, गढ़ी डाकरा स्थित प्राचीन श्री गोरक्षनाथ नागेश्वर महादेव मंदिर में तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए भक्त लाइन में लगकर बाबा के दर्शन के लिए बढ़ते रहे। भक्तों ने बाबा का गंगाजल से अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में महंत विश्वनाथ योगी ने शिव महापुराण में देवी उमा के विवाह की कथा सुनाई। इस मौके पर सीता देवी, लक्ष्मी, मीना, सपना, सोनिया, कौशल्या, विनय नाथ, सुनीता समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।
--
बावड़ी शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
मसूरी रोड स्थित प्राचीन बावड़ी शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। बावड़ी शिव मंदिर के परमाध्यक्ष सच्चिदानंद ने कहा कि श्रावण मास में पूजा करने से भगवान शिवशंकर और मां पार्वती विशेष तौर प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रेम, शांति और मेलमिलाप से जीवन यापन करना चाहिए।
--
कांवड़ियों ने चढ़ाया जल
सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों ने मंदिरों में जल चढ़ाया। इस मौके पर मंदिरों की ओर से उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई। उनके रहने और आदि की व्यवस्था भी मंदिरों की ओर से की गई। वहीं, नौ अगस्त को शिवरात्रि पर भारी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे।
--
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
पलटन बाजार स्थित शिव मंदिर में भगवान शिवशंकर का पूजन और रुद्राभिषेक किया गया। पुजारी ने बताया की दैनिक हवन एवं रुद्री यज्ञ कराया गया। इसके बाद भजन मंडली की ओर से बाबा के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।

भोले के जयकारों के साथ निकाली कलश यात्रा
सनातन धर्म मंदिर में हुआ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सनातन धर्म मंदिर नेहरु कॉलोनी में महाशिवपुराण के शुभारंभ पर कलश यात्रा व सही निकाली बरसात के चलते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया और बम बम भोले के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

सोमवार को नेहरू कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में शिव महापुराण का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नेहरू कॉलोनी के क्षेत्र वासियों ने कलश यात्रा निकाली इसके बाद कथावाचक संतोष खंडूड़ी ने यज्ञ समस्त मानव कल्याण के सुख समृद्धि समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिव महापुराण समाधान ग्रंथ है। शिवालय में जाकर मनुष्य अपने कल्याण रूपी भवन में प्रवेश करता है। उन्होंने आगे कहा कि शिवालय स्वयं में एक यंत्र का स्वरूप होता है। इसके बाद मंदिर प्रांगण में शिव जी के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शिवकुमार तोमर, डॉक्टर एसके त्यागी, एमके सिंह, एसके खन्ना, एसके मित्तल, डीएस कठैत, शेखर नंद, शमशेर दत्त आदि मौजूद रहे

--
नोट : सावन की खबर और फोटो के लिए क्लिक करें अमर उजाला डॉट कॉम, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें