फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर तक आधार से लिंक होंगे राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
30 सितंबर तक आधार से लिंक होंगे राशन कार्ड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करा पाए जिले के 28 हजार उपभोक्ताओं को एक मौका मिल रहा है। ऐसे उपभोक्ता 30 सितंबर तक राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि अब भी उपभोक्ताओं ने आधार लिंक नहीं कराया तो उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य किया हुआ है। काफी समय तक यह कार्य किया गया था। तय अवधि पूरी होने पर यह कार्य बंद कर दिया गया था, लेकिन अभी भी जिले के 28 हजार उपभोक्ताओं ऐसे हैं। जो अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करा पाए। हालांकि ऐसे उपभोक्ताओं को प्रतिमाह राशन जारी किया जा रहा है। वहीं विभागीय अधिकारी ने ऐसे उपभोक्ताओं चेतावनी दी है कि अगर 30 सितंबर तक कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया तो इनका नाम पोर्टल से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें