फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बच्चों को सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहराूदन।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के बच्चों को सिविल सेवा परीक्षा में कामयाब बनाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया मुफ्त कोचिंग देगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस योजना के तहत देशभर से कुल 50 छात्र-छात्राओं का चयन मुफ्त कोचिंग के लिए किया जाएगा। इसके लिए 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
हज कमेटी की ओर से मुंबई स्थित मुख्य कार्यालय में 50 छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा प्री परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। इस दौरान छात्रों के रहने की दिए जाने की कवायद चल रही है। यह सुविधा उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जो कि उर्दू या अंग्रेजी माध्यम में सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे। परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों का स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदकों की आयु एक अगस्त 2018 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। छात्रों को वैसे तो पूरी कोचिंग फ्री मिलेगी, लेकिन उन्हें केवल 10 हजार रुपये कॉशन मनी के रूप में जमा करानी होगी जो कि बाद में वापस मिल जाएगी। प्रवेश परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में बंगलूरू, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पटना और श्रीनगर में आयोजित होगी। हज कमेटी की वेबसाइट पर इस प्रवेश परीक्षा की पूरी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन का लिंक उपलब्ध है। देश के किसी भी राज्य के मुस्लिम समुदाय के युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सेवा परिणाम में बढ़ रही मुस्लिम युवाओं की संख्या
सिविल सेवा परीक्षा में कामयाब होने वाले मुस्लिम युवाओं की संख्या ने लगातार दूसरे साल 50 का आंकड़ा छुआ है। गत वर्ष जहां सिविल सेवा परीक्षा में 52 मुस्लिम युवा क्वालिफाई हुए थे। वहीं इस साल इनकी संख्या 50 है। इस लिहाज से हज कमेटी मुस्लिम की और संख्या बढ़ाने की पक्षधर है।
हज कमेटी की वेबसाइट : www.hajcommittee.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें