फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जारी होगी 1200 शिक्षकों की पदोन्नति सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहराूदन।
विज्ञापन

करीब चार माह के इंतजार के बाद बुधवार को 1200 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी हो जाएगी। सूची जारी करने के बाबत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर को निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति के लिए नवंबर से जनवरी तक सहायक अध्यापक (एलटी) की काउंसिलिंग हुई थी। जनवरी अंत में काउंसिलिंग पूरी होने के बावजूद अभी तक पदोन्नति सूची जारी नहीं हो सकी थी। राजकीय शिक्षक संघ काफी समय से सूची जारी करने की मांग कर रहा था। इसको लेकर संघ ने शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था। मंगलवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माझिला ने बताया कि अभी भौतिक विज्ञान, गणित, भूगोल, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की काउंसिलिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर होगी वेतन विसंगतियां
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने माध्यमिक शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख को सातवें वेतनमान का लाभ मिलने के बाद जूनियर और सीनियर शिक्षकों के वेतनमान में हुई विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। बता दें जूनियर शिक्षकों को चयन वेतनमान के साथ इंक्रीमेंट का लाभ भी मिला, जिससे उनका वेतन बढ़ गया है। जबकि सीनियर शिक्षकों का वेतन कम रह गया है।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें