फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के हित में कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

संयुक्त मई दिवस समारोह समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने मई दिवस पर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
मंगलवार को संयुक्त मई दिवस समारोह समिति ने शिकागो मजदूर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शाम को लोकल बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जुलूस में सीटू, इंटक, बैंक, बीमा, डिफेंस, आशा, आंगनबाड़ी समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। समिति के संयोजक बीरेंद्र भंडारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों और भोजनमाताओं के कार्य को एनजीओ के हवाले किया जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, भोजनमाता, ग्राम प्रहरी, पीटीसी कर्मचारियों को भविष्य निधि और ईएसआई का लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय स्तर पर एमईएस में दस हजार कर्मचारियों की छंटनी के साथ ही आयुध निर्माणी, स्टेशन हेडक्वाटर, कोयला, रेलवे के निजीकरण पर भी रोक लगे। 45वें अखिल भारतीय श्रम सम्मेलन में स्कीम वर्करों के लिए की गई सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाना चाहिए। प्रशासन की ओर से सीओ चंद्रमोहन नेगी ने ज्ञापन लिया। जुलूस में केएस नेगी, जगमोहन मेंदीरत्ता, बलराम तिवारी, मदन लाल जोशी, पूरन सिंह, राम पांडे, शिवा दुबे, आशीष उनियाल, सीपी नैथानी, विनय मित्तल, अशोक वर्मा, प्रदीप कंसल, दिनेश नौटियाल, राज सिंह, दयाकृष्ण पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें