फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम गेंद पर पियूष के छक्के से कसिगा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पीसी बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में अंतिम गेंद पर पीयूष बहल के शानदार छक्के की बदौलत कसिगा स्कूल ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में सीएनएस लखनऊ ने दून स्कूल को 45 रन से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई। आज कसिगा स्कूल और सीएनएस लखनऊ के बीच टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।
कसिगा स्कूल के मैदान पर मंगलवार को पहला सेमीफाइनल कसिगा और एमडीके हरियाणा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमडीके की टीम 17.2 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। जसपाल कांबोज ने सर्वाधिक 34 और रोहित कुमार ने 23 रनों की पारी खेली। कसिगा स्कूल के मानव ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। ऋषभ और पियूष ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में कसिगा स्कूल ने अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। पीयूष बहल ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 14 गेंद पर 19 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा हैरी ने 30 रनों का योगदान दिया। एमडीके हरियाणा के लिए रोहित कांबोज ने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल दून स्कूल और सीएनएस लखनऊ के बीच खेला गया। सीएनएस की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले चुनी और 20 ओवर में 125 रन बनाए। लक्ष्य ने 46 गेंद में 60 रन की पारी खेली। दून स्कूल की ओर से दिव्य ने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में दून स्कूल की टीम 20 ओवर में 80 रन पर सिमट गई और 45 रन से हार गई। विकसित वर्मा ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। सीएनएस लखनऊ की ओर से तनिष्क ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। आयोजन सचिव जावेद बट्ट ने बताया कि बुधवार को दो बजे से कसिगा स्कूल और सीएनएस लखनऊ के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें