फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी जिला अस्पताल और दो सीएचसी को दिया जाएगा पीपीपी मोड में इसके बाद कुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

जिला अस्पताल टिहरी और जनपद के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को पीपीपी मोड में संचालित करने को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से दिल्ली में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कई निजी चिकित्सा सेवा संस्थाओं में उत्तराखंड में आकर अपनी सेवाएं देने में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के परियोजना निदेशक युगल किशोर पंत ने कहा कि विभिन्न निजी चिकित्सा सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीपीपी मोड में तहत कार्य करने में रुचि दिखायी गई है, जो उत्तराखंड के लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रतिभागियों को टिहरी कलस्टर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और राज्य के स्वास्थ्य ढांचे के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि परियोजना द्वारा इस कार्य के लिए आमंत्रित प्रस्ताव से संबंधित निविदा पूर्व बैठक देहरादून में 29 मार्च को आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना के अपर परियोजना निदेशक डॉ. प्रेमलाल, विश्व बैंक के डॉ. रिफ त हसन एवं शीना छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें