फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय त्योहारों का मुरीद हुआ जर्मन परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय त्योहारों का मुरीद हुआ जर्मन परिवार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
जर्मनी का मेहल परिवार भारतीय त्योहारों का मुरीद हो गया है। जर्मनी से आए ओलिवर मेहल ने यहां विशेष बच्चों के साथ जमकर होली खेली। मेहल परिवार का कहना है कि उनका भारतीय संस्कृति और यहां के परंपरागत त्योहारों से खास लगाव है।
नन्ही दुनिया संस्था की ओर से आयोजित होली मिलन में पहुंचे जर्मन परिवार ने छोटे बच्चों के साथ बड़े धूमधाम से होली मनाई। उनकी पत्नी माईकेला ने कहा कि भारतीय संस्कृति जर्मनी से अधिक मजबूत है। साथ ही दून के नन्ही दुनिया में आकर मुझे बहुत शांति मिलती है। जर्मनी से आई माईके ला मेहल उनके पति ओलिवर मेहल और दो बच्चे ऐलिस मेहल, टेडीयस मेहल ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षित करने वाली नन्ही दुनिया संस्था के रंगारंग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जर्मनी के ओलिवर मेहल ने जर्मन स्टाइल में होली के रंगों से गणेश जी की पेंटिंग बनाकर बच्चों के साथ मिलकर होली खेली।
विज्ञापन


बड़ोवाला ने खेली छोटी होली
देहरादून। बड़ोवाला में नवरात्रि समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समिति ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। एक दूसरे को रंग लगाकर उन्होंने समाज सेवा, गौरक्षा, निर्धन कन्या विवाह का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति संस्थापक हरीश कोठारी, अध्यक्ष सुनील शाह, कोषाध्यक्ष प्रमोद राणा, मनवर रावत आदि लोग मौजूद रहे।

मंदिर में भी होली की धूम
देहरादून। प्रेम नगर स्थित सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर में बुधवार को एक दूसरों को रंग लगाकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान कृष्ण की मूर्ति कोे रंग लगाकर और महिला मंडल संगीत से हुआ। रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों ने होली खेलकर मंदिर में कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर मंदिर प्रधान सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, नरेंद्र खत्री, मनोज बहल, राजेश भाटिया, गुलशन माकिन, राजीव पुुंज, यशपाल माकिन, जगन्नाथ दुआ कांता, चावला मोंटू, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

सब्जी-फल बांटकर खेली होली
देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन ने सब्जी और फल बांटकर फूलों की होली खेली। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संगठन के लोगों ने एक-दूसरे को फूल मारकर एक अनोखे ढंग से खेली होली साथ ही समाज के प्रति एकता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. एस. फारूख, सतीश धौलाखंड़ी, सुशील सैनी, एसएस खेरा, भरत शर्मा, विनोद, जेएस पन्न आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंजारावाला में जनकवि अतुल शर्मा के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। होल्याराें ने बैठकी और परंपरागत होली गायन किया। होल्यार पवन नारायण रावत और रंजना शर्मा ने लोकगीत प्रस्तुत किए। अतुल शर्मा ने लोकगीतों में साथ दिया। अतुल शर्मा ने दोहे भी सुनाए। इस दौरान रेखा शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें