फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीख् ा मांगने के लिए पिता ने बच्चे छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को भीख मांगने के लिए कलियर छोड़ गया बाप
विज्ञापन

पिरान कलियर। कलियर थाना पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में चेकिंग के दौरान भीख मांग रहे चार नाबालिग बच्चों को पकड़कर चाइल्ड हेल्प लाइन हरिद्वार भेज दिया। वहां से बच्चों को देहरादून शिशु निकेतन ले जाया जाएगा। पुलिस के अनुसार बच्चों को उनका पिता दस दिन पहले दरगाह में भीख मांगने के लिए छोड़ गया है।
विज्ञापन

पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में थाना प्रभारी देवराज शर्मा, एएसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबल रविंद्र राणा, अजित तोमर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें चार नाबालिग लावारिस बच्चे दरगाह क्षेत्र में घूमते मिले। पुलिस चारों बच्चों को थाने ले आई। बच्चों ने थाना प्रभारी को अपना नाम अल्फीसा (10 वर्ष), उसका आठ साल का छोटा भाई अल्तमस, छह साल की बहन सानिया और दो साल की आलकिया चौक बस्ती मुरादाबाद में रहते थे। अल्फीसा ने बताया कि 10 दिन पहले उनका पिता मुरादाबाद से कलियर लेकर आया। हम सब को कलियर दरगाह में छोड़कर चला गया। तब से वह तीनों छोटे भाई-बहनों के साथ भीख मांग रही है। वह लंगर से खाना लाकर और या फिर भीख मांगकर अपने छोटे छोटे बहन भाइयों को खिलाती थी। मां का करीब दो साल पहले देहांत हो गया था। पिता ने दूसरी शादी कर ली है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि चारों लावारिस बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन हरिद्वार के सुपुर्द किया गया। चाइल्ड लाइन से आए हितेश कुमार सैनी ने बताया कि चारों बच्चों को देहरादून बालिका सदन और छोटे-छोटे बच्चों को शिशु निकेतन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें