फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16896 श्रद्धालुओं ने टेका चारों धामों में मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)। सोमवार को 16896 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ केदारनाथ और यमुनोत्री गंगोत्री धाम के दर्शन किए।
विज्ञापन

सोमवार शाम पांच बजे तक बदरीनाथ धाम में 4638 तीर्थयात्री पहुंचे। अभी तक धाम में कुल 516323 तीर्थयात्री भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। जिले में दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि निचले इलाकों में शाम चार बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम सहित ऊपरी क्षेत्रों में देर शाम तक बादल छाए रहे।
वहीं उत्तरकाशी में सोमवार को 8975 यात्री गंगोत्री व यमुनोत्री पहुंचे। इनमें 4524 यात्रियों ने गंगोत्री और 4451 यात्रियों ने यमुनोत्री के दर्शन किए। अभी तक कपाट खुलने के बाद 2,87,517 यात्री गंगोत्री और 2,97,690 यात्री यमुनोत्री पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रुद्रप्रयाग में 3283 श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किए। कपाट खुलने से लेकर अब तक 332242 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। वहीं, केदारनाथ धाम समेत यात्रा पड़ावों व जिला मुख्यालय में सुबह से ही धूप खिली रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें