फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंचे अधिकारी, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली (ब्यूरो)। ब्लाक स्तरीय खरीब कृषि गोष्ठि में अधिकारियों के देर से पहुंचने पर काश्तकार भड़क गए। करीब दो घंटे देर से शुरू हुई बैठक में अधिकांश किसान पहले ही बैठक छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित कृषि गोष्ठि में सुबह दस बजे से क्षेत्र के किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद तक किसी अधिकारी के न पहुंचने पर किसान भड़क गए। हंगामा काटते हुए किसान बैठक से बाहर निकल गए। दो घंटे बाद मुख्य कृषि अधिकारी आरपीएस रावत के पहुंचने के बाद बैठक शुरू की गई। उन्होंने किसानों को डेढ़ रुपये प्रति नाली खरीफ की फसल में धान का बीमा व 1.24 रुपए प्रति नाली मंडुए की फसल का बीमा करवाने को कहा। इसके अलावा वर्षा जल संरक्षण व जैविक खाद पिट निर्माण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। बैठक में काश्तकारों ने मुख्य कृषि अधिकारी कृषि उपकरण, बीज एवं खाद्य समय से नहीं मिलने की शिकायत की। साथ ही क्षेत्र में लगातार हो रही ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष महावीर पंवार, विक्रम राणा, प्रकाश राणा, लखपत सिंह, सूरत सिंह, हयात सिंह राणा समेत विभिन्न गांवों से आए किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें