कोतवाली और सहसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाहरी राज्यों के 350 लोगों का सत्यापन किया। किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 19 मकान मालिकों से 1.90 लाख जुर्माना वसूला गया। 20 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पछवादून क्षेत्र में बाहरी राज्यों के लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विकासनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि रविवार को दिनकर बिहार क्षेत्र में 200 लोगों का सत्यापन किया गया। सात मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। उनसे 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 10 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।
सहसपुर थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रामपुर, शंकरपुर और धर्मावाला क्षेत्र में 150 लोगों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 12 मकान मालिकों से 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 10 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए। सीओ विकासनगर बीएल शाह ने सत्यापन अभियान जारी रहेगा।