फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम-पते में गड़बड़ी से सत्यापन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम-पते में गड़बड़ी से सत्यापन प्रभावित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों को आवंटित आवासों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है, जिसमें से 60-70 आवासों के नाम और पते में गड़बड़झाला है, जिसके चलते सत्यापन प्रभावित हो रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए आवास 224 लोगों को आवंटित किए जाने हैं। वहीं, दूसरी ओर वेटिंग लिस्ट के 45 परिवारों में से चार ने अपना नाम वापस ले लिया है, जबकि चार अन्य ने भी आवंटन रद करने का पत्र एमडीडीए को लिखा है।
ट्रांसपोर्ट नगर में पीएम आवास योजना के तहत 224 फ्लैट आवंटित किए गए हैं। इसके लिए 689 आवेदकों के बीच लॉटरी निकाली गई थी। इसमें 45 अन्य परिवारों का नाम भी वेटिंग लिस्ट में रखा गया था, लेकिन अब इनके सत्यापन में दिक्कतें आ रही हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 60-70 ऐसे आवेदक हैं, जिनके नाम, पते, मोबाइल नंबर गलत हैं। ऐसे में टीम को इनका सत्यापन करने में परेशानी आ रही है। उनका कहना है कि लॉटरी में मकान आवंटन के लिए इस तरह की गड़बड़ी की गई है। इसके अलावा अब तक आठ लोग मकान आवंटन होने के बाद अपना नाम हटाने को लेकर पत्र लिखा है। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों का 3.6 लाख रुपये में घर दिया जाना है। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। जबकि शेष धनराशि का भुगतान व्यक्ति को खुद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित मकानों का सत्यापन चल रहा है। 60-70 आवास ऐसे हैं, जिनके नाम-पते ठीक नहीं है। जिसके चलते इसमें समय लग रहा है। - रमेश चौहान, सामाजिक विकास विशेषज्ञ, प्रधानमंत्री आवास योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें