फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुुविधाओं से लैस है दून की स्मार्ट पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। राजधानी की स्मार्ट पार्किंग में उपलब्ध खाली जगह को आप घर बैठे भी देख सकते हैं। आप अपने मोबाइल में स्मार्ट पार्किंग एप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अमर उजाला ने आठ फरवरी के अंक में स्मार्ट पार्किंग से लग रहे जाम से हो रही परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शुक्रवार को ब्रिडकुल महाप्रबंधक प्रदीप गैरोला ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस पर अपनी बात रखी।
महाप्रबंधक ने बताया कि नगर निगम, एमडीडीए, यातायात पुलिस और ब्रिडकुल के अधिकारियों और अभियंताओं ने संयुक्त रूप से राजपुर रोड का निरीक्षण किया था। संयुक्त टीम ने राजपुर रोड पर स्मार्ट पार्किंग के जगहों को चिह्नित किया था। इस पार्किंग में महिलाओं और दिव्यांगों के लिए पार्किंग की अलग व्यवस्था की है। गुलाबी रंग की पार्किंग में महिला गाड़ी पार्क कर सकती हैं। जबकि नीले रंग की पार्किंग में दिव्यांग अपना वाहन पार्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पार्किंग में आ रही शुरूआती दिक्कतों के समाधान का टीम अध्ययन कर रही है। इससे शहर के यातायात को सुधारने के लिए हर संभव काम किया जा रहा है। इस परियोजना पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 50 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। गैरोला ने बताया इससे होने वाली आय का एक हिस्सा नगर निगम और एमडीडीए के पास जाएगा। दोनों मिलकर राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहस्त्रधारा में बनेगा कंट्रोल रूम
स्मार्ट पार्किंग के दौरान गाड़ी पार्क करने वालों की जानकारी जुटाने के लिए सहस्त्रधारा में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। दून स्मार्ट वन एप के जरिए स्मार्ट पार्किंग पर निगरानी रखी जाएगी। ब्रिडकुल के महाप्रबंधक प्रदीप गैरोला ने बताया कि कंट्रोल रूम में एप के जरिए पार्किंग में आने वाली हर गाड़ी पर नजर रखी जाएगी। एप के जरिए एक माह पहले पार्क हुई गाड़ी की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें