फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई कब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के बाद मलबा नहीं हटाने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। नगर आयुक्त ने पिछले महीने आदेश जारी कर 20 अगस्त से कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन, करीब 20 दिन बाद भी अभी तक मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश के आदेश के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने नोटिस जारी किया था। इसमें उन्होंने अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के बाद मलबा नहीं उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन, शनिवार तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप तो अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगे हुए हैं। इस कारण अभियान में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मलबा नहीं उठाने के कारण साफ सफाई के साथ ही नालियां भी चोक हो रही हैं। इस कारण सड़कों पर पानी भर रहा है, लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

---
भूमि कर अधीक्षक को जल्द ही मलबा नहीं उठाने वालों से जुर्माना वसूलने को कहा गया है। वहीं, तत्काल मलबा भी उठाने को कहा है।
- विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें