फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरान की तालीम पर अमल से दूर होंगी बुराईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गांधी ग्राम की गौसिया जामा मस्जिद और लोहियानगर की रजा जामा मस्जिद में मंगलवार को तरावीह में कुरान शरीफ पूरा हुआ। इस दौरान उलमा ने कुरान और शबे कद्र की रातों की फजीलतें बयान की। उन्होंने कहा कि कुरान की तालीम पर अमल से ही दुनिया में फैली बुराईयां दूर होंगी। इस दौरान उन्होंने देश-दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ कराई।
गौसिया जामा मस्जिद में हाफिज नूर मोहम्मद ने कुरान सुना और नायब शहर काजी सुन्नी सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने कुरान सुनाया। वहीं, रजा जामा मस्जिद में हाफिज सनाउल्लाह से कुरान सुना और मौलाना फिरोज ने कुरान सुनाया। गौसिया जामा मस्जिद में तकरीर कर सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने कुरान की फजीलतें बयान कर कहा कि कुरान अल्लाह की किताब है। अल्लाह ने कुरान में फरमाया कि कुरान वह किताब है, जिसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है। अल्लाह ने कुरान को इंसानों की हिदायत के लिए नाजिल फरमाया है। अरब के जो लोग राहजनी करते थे, लुटेरे थे और कत्लोगारत जिनका पेशा था। कुरान को सुनकर और पढ़कर उनके जीवन की काया पलट गई। वह लुटेरे कुरान को पढ़कर ईमान लाए और दुनिया को उन्होंने रोशनी दिखाई। आज भी जरूरत इसी बात की है कि कुरान पाक के बताए पर रास्ते पर चलें और उसकी तालीम पर अमल करें। कुरान की तालीम पर अमल से आज भी चारों ओर अमन और शांति स्थापित हो सकती है। कुरान की तालीम से ही दुनिया में फैली बुराईयां दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेश इमाम मौलाना नूरूल हुदा ने रमजान और रमजान के शबे कद्र की रातों की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि आज सिर्फ तरावीह में कुरान पूरा हुआ है। तरावीह तब तक पढ़ते रहे, जब तक ईद का चांद नजर न आ जाए। आखिर में सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ कराई। सलातुस्सलाम पढ़ने के बाद आखिर में लोगों में शीरनी तक्सीम की गई। लोगों ने कुरान सुनने और सुनाने वालों को नजरानों से नवाजा। वहीं, रजा जामा मस्जिद, लोहियानगर में मौलाना असलम और मौलाना फिरोज ने तकरीर कर रमजान, कुरान और शबे कद्र की रातों की फजीलतें बयान की। गांधी ग्राम में राशिद खान, इंतियाज अहमद, डा. फिरोज, हाफिज इनाम रजा, नसीम अहमद, समीम अहमद, रफीक अहमद और लोहिया नगर में हाजी अब्दुल हमीद, मुन्ना, मोहम्मद फहीम अयाज अंसारी, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें