फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिए साढ़े सात लाख जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से उत्तराखंड पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए साढ़े सात लाख का बजट जारी किया गया है। यह बजट चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून व हरिद्वार को मिलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रा रूट पर डॉक्टरों की टीम तैनात करने के साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां भेजी गई हैं। इसके अलावा तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए सभी धामों में प्रचार-प्रसार करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून व हरिद्वार को साढ़े लाख का बजट जारी किया गया है। बता दें जानकारी के अभाव में तीर्थ यात्री अक्सर गलतियां करते हैं और पर्वतीय इलाका होने की वजह से हार्ट अटैक आदि की वजह से संकट में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें