फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नींद में चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

रुड़की। डोसनी रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन के गेट पर बैठकर झपकी लेना एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। नींद में गिरकर घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्नाव निवासी दीपक (30, पुत्र रामखिलावन) अपने चाचा के साथ वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पटियाला जा रहा था। वह ट्रेन के डिब्बे के दरवाजे पर बैठा हुआ था। सुबह करीब तीन बजे ट्रेन डोसनी फाटक के समीप पहुंची तो नींद में वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। आनन-फानन में लोगों ने ट्रेन रुकवाई और युवक की तलाश की। गंभीर हालत में वह ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दी। उसके बाद घायल युवक को ट्रेन में रखा गया। उपचार के लिए ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर रोका गया। वहां से 108 की मदद से घायल दीपक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। जीआरपी ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें