फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी धारा रोड पर भूस् खलन, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मंडल मुख्यालय की अति व्यस्ततम और शहर के बीचोंबीच स्थित वीआईपी धारा रोड पर बुधवार रात हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पहाड़ दरक गया। इससे माल रोड और धारा रोड के बीच का पुस्ता भी मलबे के साथ धारा रोड पर आ गया। मलबे में दो मोटरसाइकिलें भी दब गईं। उधर, जिला प्रशासन ने क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही एजेंसी चौक से कलेक्ट्रेट तक के वन वे को फिलहाल दोनों तरफ से खोल दिया गया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे कंडोलिया मंदिर के समीप माल रोड की तरफ से पहाड़ पर भूस्खलन हो गया। जोर की आवाज के साथ पुस्ता और भारी मलबा धारा रोड पर आ गया। इससे माल रोड से सटकर बने पुलिस के आवासीय भवन भी खतरे की जद में आ गए। भूस्खलन से दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल गए। घटना की सूचना पाकर जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीमें मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद इसी रोड से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, यशपाल आर्य और राज्य मंत्री धन सिंह रावत को संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचना था। आनन-फानन में नगरपालिका और जिला प्रशासन ने जेसीबी और ट्रकों की मदद से वहां का मलबा हटाने का काम शुरू कराया। करीब आठ घंटे इस रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोपहर दो बजे दोपहिया वाहनों के लिए इस मार्ग को खोल दिया गया।
विज्ञापन

बिजली पानी की आपूर्ति भी ठप
भूस्खलन से बिजली, टेलीफोन के खंभे और पानी के पाइप भी टूट गए, जिससे क्षेत्र में कई घंटे बिजली-पानी की आपूर्ति और बीएसएनएल की संचार सेेवा भी ठप रही।
प्रशासन की कार्यप्रणाली की पोल खुली
भूस्खलन की घटना ने एक बार फिर जिला, नगरपालिका और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रखी दी है। दरअसल, जहां भूस्खलन का मलबा आया, वहां दिन के वक्त फड़ वाले बैठे रहते हैं, जबकि पहले भी वहां पर फड़ लगाने और वाहन पार्क करने पर रोक लगाई हुई थी।
विज्ञापन

कोट
जहां भूस्खलन हुआ है, उस क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित कर दिया गया है। वहां फिलहाल जीरो जोन रहेगा। मार्ग को ठीक करने का कार्य तेजी से चल रहा है। अग्रिम आदेशों तक धारा रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
-रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी
जहां पर भूस्खलन की घटना हुई है, वहां धारा रोड के चौड़ीकरण का काम होना है। बरसात के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा था। फिलहाल भूस्खलन से आए मलबे को हटाया जा रहा है। जल्द ही पालिका की ओर से पुस्ता निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-यशपाल बेनाम, अध्यक्ष नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें