फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग पूरी न होने के चलते आक्रोशित राज्य आंदोलनकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बाबत 26 मई को बैठक कर रूपरेखा तय की जाएगी। यह निर्णय कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर रविवार को हुई उत्तराखंड राज्य आंदोलनकार मंच की बैठक में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि आंदोलनकारी लंबे समय से दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अनदेखी हो रही है। नेगी ने आरोप लगाया कि मांगों के संबंध में कई बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात के लिए समय मांगा गया, लेकिन सीएम ने भी तवज्जों नहीं दी। बैठक में रामलाल खंडूरी, ओपी उनियाल, डीएफ गुसाईं, सरोजनी थपलियाल, राजेश्वरी डोबरियाल, लक्ष्मी बिष्ट, प्रदीप कुकरेती, प्रमोद पंत, सतेंद्र पंत, राकेश नौटियाल, अंबुज शर्मा, विकास रावत, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें